Latest News

स्वार्थ बहुत खराब चीज़ : महाराष्ट्र की राजनीति पर मोहन भागवत का तंज

By 19-11-2019

Published on 19 Nov, 2019 06:12 PM.

नागपुर.(प्रजातंत्र शक्ति,दीपक सिंह) संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा- सब जानते हैं कि स्वार्थ बहुत खराब बात है, लेकिन अपने स्वार्थ को बहुत कम लोग छोड़ते हैं। देश का उदाहरण लीजिए या व्यक्तियों का। भागवत के इस बयान को महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने नसीयत भी दी संघ प्रमुख ने कहा- सब मानव जानते हैं कि प्रकृति को नष्ट करने से हम नष्ट हो जाएंगे मगर प्रकृति को नष्ट करने का काम थमा नहीं है। सब जानते हैं कि आपस में झगड़ा करने से दोनों की हानि होती है, लेकिन आपस में झगड़ा करने की बात अभी तक बंद नहीं हुई है।

Viewers: 45373

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper